Street Style छोले भटूरे अब घर पर बनाना बहुत ही आसान है यह एक लोकप्रिय डिश है जिससे सब लोग ही पसंद करते हैं खाना।।।
छोले (चना मसाला) बनाने की विधि–छोले – Street Style छोले भटूरे अब घर पर
- आवश्यक सामग्री – Street Style छोले भटूरे अब घर पर
काबुली चना 1 कप इसे आप रातभर भिगो के रख दीजिए
टमाटर 2 बारीक कटे हुए
प्याज 1 बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च जितना तीखा आपको पसंद हो उतना डाल लीजिए।
तेल 2 बड़े चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
चोलों का मसाला 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया गार्निश के लिए
- विधि:Street Style छोले भटूरे अब घर पर
भिगोए हुए चनों को प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी तक उबाल लें आप उसमें थोड़ा नमक डालके उबलिए।
कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा और फिर प्याज डालें और भूनें।
अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और भूनें जब तक खुशबू आने लगे।
अब टमाटर को मिक्सर में ग्राइंड करने के बाद उसका पेस्ट डाले , हरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, और छोले का मसाला डालें।
मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न दिखने लगे मसालों से।
उबले हुए चने डालें और थोड़ा मैश करें। स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालें।
थोड़ा पानी डालें और 5-10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
हरा धनिया डालकर सजाएं।
भटूरे बनाने की विधि – Street Style छोले भटूरे अब घर पर
आवश्यक सामग्री – Street Style छोले भटूरे अब घर पर
मैदा 2 कप
सूजी 2 टेबल स्पून
दही 1/2 कप
नमक स्वादानुसार
बेकिंग पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
चीनी 1 छोटा चम्मच
तेल 1 टेबल स्पून (मोयन के लिए)
गरम पानी गूंदने के लिए।
एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, बेकिंग पाउडर, और चीनी मिलाएं।
इसमें दही और तेल डालें और गरम पानी से नरम आटा गूंथ लें।
आटे को ढककर 2-3 घंटे के लिए रखें ज्यादा सॉफ्ट होने के लिए ताकि परफेक्ट टेक्चर बन सके भटूरे का।
आटे की लोइयां बनाकर बेल लें न ज्यादा पतली न ज्यादा मोती मीडियम साइज का। ताकि हमारा भटूरा परफेक बने।
कड़ाही में तेल गरम करें और भटूरे सुनहरा होने तक तलें।
अब आपके छोले भटूरे तैयार हैं।
छोले भटूरे परोसने की विधि
भटूरे गरमा गरम रखें:
भटूरे को तेल से निकालने के तुरंत बाद ही परोसें ताकि वह फूले और कुरकुरे रहें।
छोले को एक कटोरे में डालें:
छोले को एक गहरे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया व प्याज़ की स्लाइस से सजाएं।
साथ में परोसें:
छोले भटूरे के साथ निम्न चीजें जरूर रखें:
- पतले कटे प्याज़ के छल्ले
- नींबू का टुकड़ा
- हरी चटनी या इमली की चटनी (यदि पसंद हो)
- कटी हुई हरी मिर्च (वैकल्पिक)
प्लेट सजाएं:
एक बड़ी प्लेट में दो भटूरे रखें, बगल में छोले वाला कटोरा रखें और किनारे पर प्याज़, नींबू और चटनी सजाएं।
गरमागरम परोसें:
छोले भटूरे को तुरंत गर्मागर्म परोसना सबसे अच्छा होता है — तभी इसका स्वाद सबसे बढ़िया होता है।
Street Food Style में छोले भटूरे परोसने की विधि
डोने या पेपर प्लेट में परोसें:
पारंपरिक स्ट्रीट फूड जैसा अनुभव देने के लिए बटर पेपर से ढकी डोने/थर्मोकोल प्लेट या पत्तल का उपयोग करें।
भटूरे को मोड़कर रखें:
भटूरों को आधा मोड़कर रखें ताकि वे ज़्यादा जगह न लें और आकर्षक दिखें।
छोले को अलग कटोरी में या भटूरे के ऊपर डालें:
छोले को छोटे कटोरे में परोसें या भटूरे के एक सिरे पर थोड़ा छोले डालकर भी परोसा जा सकता है, जैसा स्ट्रीट वेंडर्स करते हैं।
अचार, प्याज़, और नींबू के साथ ट्रे सजाएं:
प्याज़ के गोल स्लाइस, नींबू का टुकड़ा और आम का अचार साइड में रखें।
चटनी की धार:
हरी और मीठी चटनी को कटोरी या सीधे प्लेट के एक कोने में थोड़ी धार में डालें।
ऊपर से चाट मसाला छिड़कें:
प्याज़, भटूरे या छोले पर थोड़ा चाट मसाला और भुना ज़ीरा पाउडर छिड़कें — टेस्ट डबल हो जाएगा।